फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप की दवा से बिगड़ी महिला की हालत,हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप की दवा से बिगड़ी महिला की हालत,हंगामा
विज्ञापन

स्वार (रामपुर)।
अपंजीकृत चिकित्सक की दी गई दवा खाने से एक महिला की हालत बिगड़ गई। वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। राहगीरों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराकर सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा काटा । अपंजीकृत चिकित्सक क्लीनिक बंद कर भाग गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव निवासी आसकारा अपने बेटे के साथ नगर में एक अपंजीकृत चिकित्सक के यहां दवाई लेने आई थी। आरोप है कि उसने उसे एक खुराक दुकान पर ही खाने को दी और बाकी की दवा घर खाने का कहा । जैसे ही महिला अपने बेटे समीर के साथ घर जाने को क्लीनिक से बाहर निकली तो वह सड़क पर गिर गई और बेहोश हो गई। राहगीरों ने महिला को रिक्शे में डाल कर सीएचसी पहुंचाया और सूचना परिजनों को दी। परिजन अपंजीकृत चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा। अपंजीकृत चिकित्सक लोगों के आने से पहले ही क्लीनिक बंद कर भाग गया। महिला का सीएचसी से उपचार कराकर परिजन उसे घर ले गए। कार्यवाहक चिकित्साधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि महिला को गलत दवा देने से रिएक्शन हो गया था । यदि परिजन शिकायत करते है तो अपंजीकृत चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें