फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू कालेज में बीएड व एमए की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कुल्लू। पचास साल का कार्यकाल पूरा कर चुके कुल्लू कॉलेज में अब बीएड, एमसीए, एमए की कक्षाएं शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन इसे प्रदेश सरकार के 100 दिन के एजेंडे में प्रमुखता से शामिल कर सरकार को भेज दिया है। कुल्लू कॉलेज में इस साल 4505 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का वार्षिक परिणाम न रुके, ऐसे में इंटर असेसमेंट को 100 प्रतिशत करना, आर्ट ब्लॉक की पहली मंजिल की खिड़कियों की ग्रिलिंग करना, कॉलेज में बिजली जाने पर बच्चों की पढ़ाई पर असर न पड़े इसे लिए पूरे कॉलेज को 125 केवी जरनेटर सेट से जोड़ना, अगले माह मार्च में सृजन कार्यक्रम के साथ वार्षिकोत्सव का आयोजन, स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाना, विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज में परीक्षा फार्म भरवाने की सुविधा देना, कॉलेज में राजनीति शास्त्र के चार, इतिहास के तीन और इक्नॉमिक्स के तीन पदों समेत लिपिक के रिक्त चल रहे पदों को भरना एजेंडे में शामिल किया गया है।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कुल्लू महाविद्यालय के प्रिंसिपल डा नंद लाल शर्मा ने कहा कि एजेंडे में कॉलेज में बीएड, एमसीए, पीजीडीसीए, एमए पॉल साइंस, एमए हिस्ट्री की कक्षाएं शुरू करना है। उन्होंने सरकार द्वारा 100 दिन के एजेंडे में कालेज के 10 प्रमुख कार्यों को जगह दी।
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने कॉलेज में किए गए कई विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि कुल्लू महाविद्यालय में आठ स्मार्ट रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को पूरे कॉलेज परिसर में जियो की वाई-फाई सुविधा के साथ कॉलेज परिसर को सड़क सुविधा जोड़ने, पार्किंग व्यवस्था और कॉलेज के ब्लॉकों को 62 सीसीटीवी कैमरे के लैस किया गया है। इस मौके पर डॉ पंकज, डॉ अनूप कुमार तथा डॉ दीपक गौतम भी उपस्थित रहे।
कुल्लू। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद अब कॉलेजों में किसी तरह का धरना प्रदर्शन और नारेबाजी नहीं होगी। अगर कोई भी छात्र संगठन ऐसा करता हुआ पाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी तौर पर कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी छात्र संगठनों को अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखना होगा। कॉलेज में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो ऐसे में प्रदेश हाईकोर्ट ने अक्तूबर 2017 को यह आदेश जारी किया है। इस संबंध में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ नंदलाल शर्मा ने सभी छात्र संगठनों को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें