फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत फिल्म को लेकर युवाओं में दिखा क्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शक बोले, फिल्म में विवाद जैसा कुछ भी नहीं
विज्ञापन

पद्मावत फिल्म को लेकर खास तौर पर युवाओं में दिखा क्रेज
पहले दिन फिल्म देखने वालों में 70 फीसदी युवा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। विवादों में घिरी पद्मावत फिल्म को देखने के लिए युवाओं में खासा जोश नजर आया है। फिल्म देखने वालों में 70 फीसदी से अधिक संख्या युवाओं की रही। वहीं फिल्म पर हुए विवाद को लेकर भी दर्शकों ने अपनी बेबाक राय रखी। दर्शकों के मुताबिक फिल्म पर जिस तरह का विवाद हो रहा है। ऐसा फिल्म में कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

शोभला मल्टीपलेक्स में फिल्म देखने आए खूब सिंह ने कहा कि फिल्म देखने के बाद उन्हें लगता है कि फिल्म में विवाद वाली कोई चीज नहीं है। फिल्म काफी अच्छी है। रामशिला के रहने वाले बादल ने कहा कि फिल्म उन्हें काफी अच्छी लगी। फिल्म पर विवाद होना गलत है। इसमें ऐसा कुछ नहीं दिखाया गया है। वहीं रामलाल ने कहा कि इतिहास को लेकर जो विवाद है वह व्यर्थ है। कृष्ण व राम के समय लोगों का खानपान कैसा था यह किसी को मालूम नहीं है। इसीलिए इतिहास पर टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। शिमला के पंकज भारद्वाज ने कहा कि फिल्म अपनी जगह है और इतिहास अपनी जगह है। इसमें कोई विवाद नहीं होना चाहिए। इधर कुल्लू सदर से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि फिल्म देखने के बाद इसमें कोई विवाद नजर नहीं आ रहा है। फिल्म अच्छी है और इसमें राजपूतों को शक्तिशाली बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें