फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में हार की हैट्रिक से कांग्रेस में खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली में हार की हैट्रिक से कांग्रेस में खलबली
विज्ञापन

मायूस कार्यकर्ता, सोशल मीडिया पर निकाल रहे भड़ास
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली/पतलीकूहल। मनाली विधानसभा सीट पर कांग्रेस की हार की हैट्रिक पूरी होने से कांग्रेस में खलबली मची हुई है। लगातार तीन बार कांग्रेस के प्रत्याशी, भाजपा के विधायक गोविंद ठाकुर के आगे ढेर हो जाने से कांग्रेस कार्यकर्ता मायूस हैं। कार्यकर्ता अब सोशल मीडिया पर फोटोफ्रेम नेताओं के खिलाफ भड़ास निकाल रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार कार्यकर्ता मनाली सीट खोने के लिए भाजपा के बजाए अपने ही संगठन के फोटोफ्रेम नेताओं का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उक्त फोटोफ्रेम नेताओं की खूब क्लास ली जा रही है।
विज्ञापन

एक कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस बार अगर मनाली से हरिचंद शर्मा सीट निकाल लेते तो पुराने और बड़े नेताओं का हाशिए पर जाना तय था। कांग्रेस के हरिचंद को मनाली विधानसभा सीट से करीब चार हजार से अधिम मतों से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अन्य आहत कार्यकर्ता ने लिखा कि मनाली कांग्रेस में फोटोफ्रेम नेताओं को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस संगठन के बीच आने वाले समय में घमासान और तेज हो सकता है। विधानसभा चुनाव की समीक्षा के दौरान कईयों की पोल खुल सकती है। हालांकि कांग्रेस पाटी जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने साफ किया है कि अगर पार्टी विरोधी गतिविधियां पाई जाती हैं तो कार्रवाई की जाएगी। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने बताया कि मनाली में हार की समीक्षा की जाएगी। हार के लिए जिम्मेदार नेताओं से जवाबतलब किया जाएगा।
विज्ञापन

संजय/बलदेव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें