फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ जमने से जलोड़ी दर्रा बहाली में देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फ जमने से जलोड़ी दर्रा बहाली में देरी
विज्ञापन

आठ घंटे के बजाए पांच घंटे ही हो रहा काम
बर्फ हटाने के बाद भी हाईवे में जम रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। बीते दिनों बर्फबारी से बंद हुए जलोड़ी दर्रा को बहाल करने में देरी हो रही है। औट-बंजार-सैंज नेशनल हाईवे-305 पर बर्फ जमने से दर्रा से बर्फ हटाने का कार्य गति नहीं पकड़ रहा है। एनएच अथॉरिटी ने 16 दिसंबर से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया है लेकिन हाईवे से बर्फ हटाने के बावजूद भी सड़क पर पानी जम रहा है जिससे बर्फ हटाने का काम आठ घंटे के बजाए मात्र पांच घंटे में ही हो रहा है। रोड पर पानी जमने से बर्फ हटाने में लगाई स्नो कट्टर व व्हील डोजर को ले जाने में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार तक एनएच अथॉरिटी ने सोझा से लेकर करीब 4700 मीटर से बर्फ को हटा लिया है। अभी भी करीब एक दिन का कार्य रह गया है। ऐसे में अभी जलोड़ी दर्रा होकर वाहनों की आवाजाही के लिए इंतजार करना होगा और लोगों को जलोड़ी दर्रा से लेकर सोझा तक अभी पांच किलोमीटर तक पैदल ही सफर करना होगा। उधर, एचआरटीसी ने जब तक दर्रा पूरी तक बहाल नहीं हो जाता है तब तक जलोड़ी दर्रा होकर बसों की आवाजाही करने से साफ मना किया है। आरएम कुल्लू मंगल चंद मनेपा ने कहा कि वह सवारियों की सुरक्षा के साथ किसी तरह का खिलवाड़ करने के पक्ष में नहीं है। उधर, एनएच के सहायक अभियंता अनिल राणा ने कहा कि बड़ानाला से लेकर जलोड़ी दर्रा तक बर्फ को हटाने का कार्य जारी है लेकिन हाईवे पर पानी जम जाने से बर्फ हटाने में देरी हो रही है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद भी यहां वाहनों की आवाजाही करना खतरनाक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें