फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्कॉर्ट के बहाने मनाली में सेक्स रेकेट चलाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में एस्कॉर्ट के बहाने सेक्स रैकेट चलाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी पत्नी तथा ड्राइवर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी पिछले डेढ़ माह से फरार चल रहा था लेकिन पुलिस ने आधुनिक तकनीक के सहयोग से आरोपी को दिल्ली के समीप गुरूग्राम में दबोचने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने पिछले माह की चार जुलाई को मनाली में सेक्स रेकेट का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी मोहित ढिंगरा 18 मील में एक कॉटेज में बैठकर लैपटॉप और मोबाइल के सहारे इस गोरखधंधे को चला रहा था। सेक्स रेकेट के तहत ग्राहकों को फांसने के लिए आरोपी की पत्नी ने एक वेबसाइट तैयार की थी। जिसमें एस्कॉट के बहाने एक रात के 10 हजार चार्ज किए जाते थे। इसमें बाकायदा मुख्य आरोपी मोहित ढिंगरा का मोबाइल नंबर भी दिया गया था। लिहाजा, इस आधार पर वह पुलिस के जाल में फंसता चला गया। आरोपी मोबाइल पर मोलभाव करने के बाद अपने ड्राइवर के माध्यम से पेमेेंट लेता था। पुलिस ने आरोपी के ड्राइवर को पैसे के साथ गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य आरोपी मोहित ढिंगरा पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया।
इस संबंध में मनाली के थाना प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदलता जा रहा था लेकिन अंतत: वह दिल्ली के समीप गुरूग्राम में पुलिस के शिकंजे में आ गया। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 24 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें