फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थन घाटी में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत तीर्थन घाटी की नोहांडा पंचायत के नांही, लाकचा, शालींगा, तिंदर, डिगंचा तथा रोपा गांव में शुक्रवार शाम के तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे तीर्थन घाटी में खुमानी, प्लम की सेटिंग के साथ नाशपाती को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह मौसम साफ रहने के बाद कुल्लू जिला में मौसम ने करवट ली और बंजार घाटी में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। बागवान संजय नेगी, दूले राम, दुर्गा दास, हेत राम, डोला राम, वेद राम ठाकुर, रूप लाल, महेश्वर सिंह, घनश्याम ठाकुर तथा जयराम का कहना है ओले की मार बागवानी के साथ मटर, गेहूं और जौ की फसल पड़ी है। ये तीनों फसलें अब तैयार होने वाली हैं। एकाएक घाटी में बदले मौसम से किसानों, बागवानों की चिंता बढ़ गई है। उधर, एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने कहा कि ओले से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसको लेकर संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें