फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरओ की मदद को कर रहा लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। सामरिक सड़कों का निर्माण करने वाले सीमा सड़क संगठन को आज बर्फ हटाने के लिए लोनिवि की मदद लेनी पड़ रही है। घाटी के भीतर बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने के लिए लोनिवि चिनाब डिवीजन ने बीआरओ के अधीन सरचू-मनाली सड़क पर बर्फ हटाने के लिए अपने डोजर को तैनात किया है।
विज्ञापन

हालांकि डोजर के लिए ईंधन बीआरओ उपलब्ध करवा रहा है, जबकि ऑपरेटर और डोजर लोनिवि के हैं। दरअसल इस बार बीआरओ की अधिकांश मशीनें खराब पड़ी हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन को जल्द से जल्द सड़कों को बहाल करने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकतर मशीनें खराब होने के कारण बीआरओ अभी तक सरचू-मनाली और तांदी-संसारीं नाला सड़क से बर्फ हटाने का अभियान शुरू नहीं कर सका है। हालांकि बीआरओ सेना के हेलीकॉप्टर के जरिये मशीनों के कलपुर्जे लाहौल पहुंचाने की कवायद में जुटा है। लोनिवि ने शनिवार को बीआरओ की सड़क पर अपना डोजर तैनात कर दिया है। यह डोजर करगा जीरो प्वाइंट से केलांग की तरफ बर्फ हटा रहा है। घाटी के भीतर सड़क अवरुद्ध होने के कारण लाहौल में महीनों से बंद पड़े सात दूरभाष केंद्रों को सुचारु करने में बीएसएनएल को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, लोनिवि कोकसर के सहायक अभियंता केडी कश्यप ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर विभाग ने अपना एक डोजर सरचू-मनाली सड़क पर तैनात किया है। डोजर ने करगा जीरो प्वाइंट से केलांग की तरफ बर्फ हटाना शुरू किया है। बताया कि मौसम साफ रहा तो सोमवार शाम तक केलांग तक सड़क बहाल कर दी जाएगी। उधर, बीआरओ का दावा है कि दो दिन बाद रोहतांग बहाली के लिए बर्फ हटाओ अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें