फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवसदन में होगी 21वीं होली संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। हर वर्ष की भांति इस बार भी कुल्लू में होली से पूर्व संगीत व नृत्यों से भरपूर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। सूत्रधार कला संगम की ओर से 21वीं सूत्रधार होली संध्या का आयोजन 17 मार्च की शाम को देवसदन ढालपुर कुल्लू में किया जाएगा।
विज्ञापन

सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि कुल्लू में शताब्दियों पूर्व भगवान रघुनाथ के आगमन के साथ ही यहां होली गायन की समृद्ध परंपरा रही है। कहा कि कार्यक्रम में कुल्लू जनपद के सुप्रसिद्ध लेखक, गायक व संगीतकार राम कुमार कपूर की रचनाओं के साथ-साथ पारंपरिक व आधुनिक होली गीतों का समावेश होगा। इसे लेकर बुधवार को सूत्रधार होली संध्या के सफल आयोजन के लिए सूत्रधार भवन कुल्लू में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यनिंद्र कपूर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महासचिव सुंदर श्याम, वित्त सचिव विजय गोएल, प्रेस सचिव राजेश शानू, सचिव मोनिका सागर व मंजू लता शर्मा, अतुल गुप्ता, तिलक राज, प्रदीप कपूर, यशोदा शर्मा, जोगेंद्र ठाकुर, केतन वर्मा, सीमा शर्मा, पंडित विद्यासागर, सुरेश बोध, उत्तम चंद व सुरेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें