फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीति के लिंदग में फंसे 20 पर्यटक किए लिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। स्पीति के लिदंग में हिमखंड गिरने से फंसे 20 पर्यटकों को बुधवार को काजा से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। पांगमों गांव की मरीज केसंग यंगजोम सहित तीन लोगों को काजा हेलीपैड से सेना के चौपर से कुल्लू के लिए लिफ्ट किया गया। इस महिला को मंगलवार को स्थानीय युवकों की मदद से रेस्क्यू कर बर्फ में आठ किलोमीटर चलकर सीएचसी काजा पहुंचाया था। इसे बुधवार को जिला प्रशासन की सिफारिश पर कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा के हस्तक्षेप के बाद सेना के चौपर से घाटी से बाहर निकाला है।
परिजनों ने इसके लिए मंत्री मारकंडा और लाहौल-सपीति प्रशासन का आभार जताया है। वहीं, बुधवार को भुंतर से लोसर-सगनम-भुंतर के बीच राज्य सरकार के पवन हंस हेलीकॉप्टर की भी एक उड़ान हुई। इससे चार गर्भवती महिलाओं सहित 12 लोगों को लाया गया है। बता दें कि लोसर हेलीपैड के अंतर्गत फंसी गर्भवती महिलाओं सहित स्कूली बच्चों को तीन बार उड़ान रद्द होने के बाद बुधवार को लोसर और समनम हेलीपैड से भुंतर की ओर लिफ्ट किया। स्पीति घाटी के लिंदग में मंगलवार को हिमखंड गिरने से काजा-समदो मार्ग बंद हो गया था और इससे 20 पर्यटक फंस गए थे। इनमें अधिकतर पर्यटक महाराष्ट्र के थे। इन्हें काजा प्रशासन ने कीह गोंपा में ठहराया था। पर्यटक आनंद घोष, राजेश और मनमिंद्र अरोड़ा ने मदद के लिए जनजातीय क्षेत्र के लोगों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोसर, सगनम से 12 लोग किए लिफ्ट
एडीएम स्पीति का कार्यभार देख रहे एसडीएम काजा जीवन ने बताया कि स्पीति में फंसे 20 पर्यटकों को बुधवार को सुरक्षित निकाल दिया है। टीएसी पलजोर बौद्ध ने बताया कि आठ किलोमीटर बर्फ में रेस्क्यू की गई महिला मरीज के बारे में मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा के ध्यान में आते ही सेना के चौपर की भी व्यवस्था की। नेगी ने बताया कि बुधवार को लोसर और सगनम हेलीपैड से चार गर्भवती महिलाओं सहित 12 लोगों को लिप्ट किया गया। सेना के एक चौपर से महिला मरीज केसंग यंगजोम सहित तीन लोगों को काजा हेलीपैड से कुल्लू लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें