फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीज पंचायत में बनेगा कूड़ा संयंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। शहर के कचरे को डंपिंग करने के लिए जल्द ही नए कूड़े संयंत्र को निर्माण किया जा रहा है। जिला मुख्यालय के साथ लगती पीज पंचायत में कूड़ा संयंत्र लगाने के लिए प्रशासन ने साइट चिह्नित की गई है। साइट का निरीक्षण भी किया गया है। कुल्लू शहर के कूड़े के निष्पादन के लिए संयंत्र लगने से लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले छह महीनों से कूड़े की समस्या का स्थायी हल न निकलने से शहर में कूड़े के ढेर लगे हैं। यह नगर परिषद कुल्लू और जिला प्रशासन के लिए परेशानी बन गया है। इस संबंध में एनजीटी ने भी प्रशासन को आदेश दिए थे कि जल्द ही नई साइट का चयन सुनिश्चित करें। गौर रहे कि एनजीटी ने पिरड़ी कूड़ा संयंत्र को बंद कर दिया है। एनजीटी ने पर्यावरण प्रदूषण का हवाला देते हुए इसमें नगर परिषद को कूड़ा डंप करने से मना कर दिया था। इसके बाद प्रशासन ने लगवैली और गड़सा में डंपिंग साइटों का चयन किया था। लेकिन यहां पर स्थानीय लोगों के विरोध के चलते काम आगे नहीं चल पाया। इससे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। हालांकि नगर परिषद वार्डों में बनाए छोटे-छोटे पिटों में कचरे के निष्पादन का दावा कर रही है। लेकिन समस्या रोजाना विकराल होती है। रोज कूड़ा इकट्ठा किया जा रहा है। लेकिन निष्पादन के लिए कूड़ा संयंत्र न होने से गली चौराहों पर कूड़े के ढेर लगाने पड़ रहे हैं। अगर यही हाल रहता है तो गर्मियों के दिनों में शहर में बदबू की समस्या लोगों को परेशान कर देगी। इसे लेकर शहरवासी भी खासे चिंतित है।
विज्ञापन


कूड़ा संयंत्र के लिए पीज पंचायत में एक साइट चिह्नित की गई है। यहां पर कूड़े-कचरे का निष्पादन किया जाएगा।
-अक्षय सूद, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें