फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुंतर-दियार रूट पर मनमाना किराया वसूल रहे कंडक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। भुंतर तहसील के अंतर्गत आने वाले भुंतर-दियार-शौंढ़ाधार रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के परिचालकों की ओर से अधिक किराया वसूला जा रहा है। रूट पर स्थानीय लोगों के विरोध करने पर परिचालकों उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत परिवहन मंत्री और मंडल प्रबंधक से की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता दियार के हीरा लाल ठाकुर ने कहा कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह निगम की बस से भुंतर-दियार-शौंढाधार रूट पर भूईन से ओसन के बीच सफर कर रहा था। भूईन से ओसन का किराया ग्रीन कार्ड के साथ 16 रुपये तय है। बस में कंडक्टर ने भूईन से टिकट बनाने के बजाय भुंतर मेन स्टेशन का 19 रुपये का टिकट थमा दिया। जब उसे टिकट मशीन को स्टेशन के साथ अपडेट करने को कहा तो उसने ऐसा करने से मना कर दिया। कहने के बावजूद इस बस स्टॉप से बैठी अन्य करीब 15 सवारियों के भी भुंतर मुख्य स्टेशन के टिकट काटे। जब उससे इसका कारण पूछा तो बदतमीजी पर उतर आया। कहा कि वह टिकट मशीन को अपडेट नहीं करेगा। मामले को निगम के डीएम के समक्ष उठाया गया है। हालांकि उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि इस रूट पर पिछले लंबे समय से कंडक्टर भूईन तक या भूईन से सफर करने वाली अधिकतर सवारियों को भुंतर मेन स्टेशन का टिकट मनमाने तरीके से थमा रहे हैं। अधिकतर कंडक्टर ऐसा ही कर रहे और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मामले को लेकर आरएम एचआरटीसी देवेंद्र नारंग ने कहा कि रूट पर अधिक किराया लेने का कोई मुद्दा नहीं है। परिचालक नया था उसने किराया मेन स्टेशन भुंतर से काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें