फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत इमरतपुर के कार्यवाहक ग्राम प्रधान बने उमेश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत इमरतपुर में कार्यवाहक ग्राम प्रधान का चुनाव एडीओ पंचायत की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान दो वार्ड सदस्यों ने कार्यवाहक प्रधान पद के लिए नामांकन किया। इसके बाद दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में वार्ड सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन दिया।
विज्ञापन

जिसमें 9 सदस्यों में से उमेश के पक्ष में 5 और सुखिया के समर्थन में चार सदस्यों ने समर्थन दिया। 1 मत अधिक मिलने पर उमेश को कार्यवाहक प्रधान घोषित कर दिया गया।
निर्वाचित कार्यवाहक ग्राम प्रधान का ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया गया। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत इमरतपुर के ग्राम प्रधान गजेंद्र के ठगी और हत्या के मामले में जेल में होने से गांव के विकास कार्य बाधित थे। जिस पर ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों ने जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को पत्र सौंपकर गांव में कार्यवाहक प्रधान बनाने की मांग की थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम को ग्राम पंचायत में कार्यवाहक प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया के निर्देश दिए थे। शनिवार को एडीओ पंचायत विशन बाबू सक्सेना ग्राम सचिव जगरूप सिंह की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय में कार्यवाहक प्रधान पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई।
इस दौरान 11 वार्ड सदस्यों में से 9 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एडीओ पंचायत ने बताया कि कार्यवाहक प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया जिला मुख्यालय भेज दी गई है। चुनाव दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल राजेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें