फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानकमता साहिब से शुरू हुआ नगर कीर्तन आज पहुंचेगा स्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन उत्तराखंड के नानकमता साहिब से शुरू हुआ। नगर कीर्तन रविवार को रामपुर, खौद होते हुए स्वार पहुंचेगा। नगर कीर्तन के आगमन को लेकर सिख संगत द्वारा तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं।
विज्ञापन

गुरुनानक देवजी महाराज के प्रकाशोत्सव को समर्पित उत्तराखंड के नानकमता साहिब से 16 नवंबर से नगर कीर्तन शुरू हुआ। जनपद मुरादाबाद से होता हुआ 18 नवंबर को रामपुर के आंबेडकर पार्क पहुंचेगा जो सिविल लाइन, रेलवे स्टेशन, गुरुनानक रोड होता हुआ गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में पहुंचेगा।
इसके बाद नगर कीर्तन बिलासपुर गेट, जौहर अस्पताल से खौद होता हुआ तहसील स्वार में प्रवेश करेगा। स्वार बाजपुर मार्ग स्थित गुरुद्वारा गुरु तेगबहादुर साहिब सिंह सभा में रात्रि विश्राम करेगा। 19 नवंबर को प्रात आठ बजे पुन नगर कीर्तन प्रारंभ होकर रजानगर, माठखेड़ा होते हुए बिलासपुर पहुंचेगा।
विज्ञापन

रविवार को नगर में नगर कीर्तन के आगमन को लेकर सिख संगत द्वारा तैयारियां जोरशोर से की जा रहीं है। गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें