फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा में ली जाएंगी 25 इलेक्ट्रिक बसों की सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। दशहरा में पर्यटकों व आम लोगों को आवाजाही में किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए रोहतांग के लिए चलाई जाने वाली 25 इलेक्ट्रिक बसों की सेवाएं उत्सव में ली जाएंगी। इसके अलावा निगम ने एचआरटीसी के दूसरे डिपुओं से 30 अतिरिक्त बसों को भी मंगवाया है।
हालांकि दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं वन मंत्री ने निगम के अधिकारियों से बसों के कम पड़ने पर और बसें मंगवाने की बात कही है। इन बसों को जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाया जाएगा। रात को कलाकेंद्र में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद भी इन बसों की सेवाएं ली जाएंगी। कुल्लू-भुंतर, बजौरा, लगवैली, खराहल, मणिकर्ण, मनाली के अलावा बसों को सैंज, बंजार, आनी के बीच भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी, निजी अस्पतालों के विशेषज्ञों की लेेंगे सेवाएं
कुल्लू। दशहरा उत्सव के लिए सरकारी डॉक्टरों की टीम के साथ निजी अस्पतालों के विशेषज्ञों की भी सहायता ली जाएगी। इसके लिए अस्पताल के बाहर परिसर में मरीजों की जांच की जाएगी। दशहरा उत्सव समिति की बैठक में दिए गए सुझाव के बाद यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दी जाएंगी।
विज्ञापन


पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए मिलेंगी गाड़ियां
कुल्लू। दशहरा उत्सव में खासकर रात के समय हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा कसने के लि पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए तीन से चार गाड़ियां दी जाएंगी। इसके अलावा मोटरसाइकिल भी दिए जाएंगे। पिछले साल दशहरा में रात के समय कुछ लोगों ने शराब के नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाया था। टीम में पुलिस के साथ आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें