फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग समेत दो दर्जन सड़कें बंद

विज्ञापन
घर में पानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुल्लू। भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण कुल्लू-मनाली की मुख्य सड़क समेत करीब दो दर्जन मार्ग बंद हो गए हैं। सड़कों के बंद होने से निगम की दो बसें फंस गई हैं। लगघाटी का अधिकतर हिस्सा जिला मुख्यालय से कट गया है। जिला मुख्यालय के साथ लगते भुट्टी नामक स्थान पर सड़क धंसने से भल्याणी समेत कई मार्ग पर यातायात ठप हो गया है।
विज्ञापन

बाराहार व शंगचर में सड़कों के बंद होने से निगम की बसें फंस गई हैं। भल्याणी, पाहनाला, बस्तोरी, तेलंग, कालंग, कमांद, सारी, रोहाचला, मलाणा, घुहाटन, करशाला, पेखड़ी व शरची सहित करीब दो दर्जन मार्गों पर बस सेवा और अन्य वाहनों की आवाजाही बंद है। भूस्खलन, डंगा ढहने और मलबा आने से बंद सड़कों से कई लोगों को मीलों तक पैदल सफर करना पड़ा है। घाटी में बिगड़े मौसम को देखते हुए एचआरटीसी ने अपने सभी चालकों-परिचालकों को बसों को सुरक्षित जगहों तक ही ले जाने को कहा है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें