फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा चढ़ते ही खिलने लगा मनाली का पर्यटन कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण के चलते एनएच पर
विज्ञापन

लगने लगा लंबा जाम बना आफत
कुल्लू-मनाली के बीच आवाजाही में लग रहे तीन से चार घंटे
पारा चढ़ते ही खिलने लगा मनाली का पर्यटन कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली/पतलीकूहल। मैदानी इलाकों में पारा चढ़ते ही विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों की आमद काफी बढ़ने लगी है। वहीं भुंतर के जिया से लेकर मनाली तक सड़क के फोरलेन निर्माण के चलते लंबा जाम लगने लगा है। आलम यह है कि कुल्लू से मनाली को आने जाने के लिए तीन से चार घंटे लगने लगे हैं।
जाम के चलते सैलानी वाहनों में बेहाल हो रहे हैं। खासकर मनाली वोल्वो बस स्टैंड के समीप, रांगड़ी आलू ग्रांउड, क्लाथ, डोहलूनाला और बंदरोल के समीप वाहनों के पहिये थमने लगते हैं। स्थानीय निवासी रामलाल, सेसराम, प्रेमनाथ, गगू, चमन, लाल सिंह, रेवत राम, केवल राम, कर्म चंद, नानक चंद, कमला, नीना और बिमला का कहना है कि पर्यटन सीजन ने अभी दस्तक ही दी है। आने वाले समय में मनाली आने वाले वाहनों की संख्या कई गुणा बढ़ जाएगी। ऐसे में अगर समय रहते यातायात व्यवस्था को नहीं सुधारा गया तो समस्या काफी विकट बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि बेशक मनाली का नैसर्गिक सौंदर्य अनायास ही सैलानियों को मनाली की ओर आकर्षित करता है। जाम में फंसने से सैलानी यहां आने से हैं। वहीं, एएसपी एनएस नेगी का कहना है कि यातायात व्यवस्था को सुधारने को संबंधित थाना चौकियों के अलावा ट्रैफिक पुलिस को सजग रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें