फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढालपुर में निकाली मतदाता जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
ढालपुर में निकाली मतदाता जागरूकता रैली
विज्ञापन

कुल्लू। भारत निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप यानि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के अंतर्गत मंगलवार को ढालपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस ने सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ढालपुर के प्रांगण में मतदाता जागरूकता अभियान की एंबेसडर सारेगामा लिटल चैंप फेम पायल ठाकुर के साथ संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया। जागरूकता रैली में ब्वायज स्कूल ढालपुर, गर्ल्स स्कूल सुल्तानपुर, आईटीआई कुल्लू, ओएलएस स्कूल ढालपुर और गुरुकुल संस्थान के विद्यार्थियों के अलावा नेहरू युवा केंद्र, महिला कल्याण मंडल और अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

यह रैली भुटटी चौक, सर्कुलर रोड, सर्किट हाउस चौक, कला केंद्र, बंगा ट्रेडर्स से वापस कॉलेज गेट, क्षेत्रीय अस्पताल, डीसी व एसपी कार्यालय और ढालपुर चैक होते हुए रथ मैदान में संपन्न हुई। यूनुस ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिला भर में जागरूकता अभियान चलाया गया है और मतदाताओं को मतदान का महत्व बताया जा रहा है। पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशतता वाले मतदान केंद्रों पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक डॉ. लाल सिंह, ढालपुर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें