केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। वाहन चालकों को अब प्रदूषण जांच के लिए 125 किलोमीटर दूर मनाली का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह जांच अब केलांग के समीप एचआरटीसी के बिलिंग वर्कशॉप में हो जाएगी। वाहन चालकों को इसके लिए प्रति वाहन महज 60 रूपये का भुगतान करना होगा।
एसडीएम केलांग कुलबीर सिंह राणा ने प्रदूषण जांच केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। आरएम केलांग मंगल चंद मनेपा ने बताया कि जांच केंद्र खुलने से सरकारी और निजी डीजल वाहन चालकों को राहत मिलेगी। प्रदूषण जांच के लिए महज 60 रुपये प्रति वाहन वसूला जाएगा। प्रदूषण जांच की पूरी प्रक्रिया कंप्यूटर से होगा। जल्द ही पेट्रोल वाहनों की जांच के लिए भी केंद्र खोलने को प्रक्रिया जारी है। वहीं इस संबंध में एसडीएम कुलबीर सिंह राणा के अनुसार प्रदूषण जांच केंद्र खुलने से घाटी के सैकड़ों सरकारी और निजी वाहनों की प्रदूषण जांच बिलिंग में ही होने से लोगों को मनाली नहीं जाना पड़ेगा। जिससे धन और समय की बचत होगी। प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने से कई बार वहां चालकों को चालान भुगतना पड़ता है। अब इस चालान से बचा जा सकता है। इस मौके पर इंटक के राज्य महामंत्री उमेश शर्मा, अड्डा प्रभारी गौरी लाल भारती समेत स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।