फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा से पहले कुल्लू शहर में मिलेगी 120 वाहनों की पार्किंग सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर की सड़कों पर जगह-जगह बेतरतीब खड़े किए जाने वाले वाहनों से निजात मिलने वाली है। ढालपुर के कलाकेंद्र के पास बन रही आधुनिक पार्किंग का पहला चरण दशहरा उत्सव से पहले पूरा होने को है। ऐसे में यहां अब 120 के करीब वाहनों का पार्क करने की सुविधा मिलेगी। इन दिनों इस पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है।
विज्ञापन

पार्किंग की कमी से जूझ रहे जिला मुख्यालय के लोगों को पार्किंग का जल्द लाभ दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रोज निरीक्षण कर काम मेें तेजी लाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि ढालपुर के विभिन्न जगहों पर नगर परिषद और जिला प्रशासन के तीन से चार पार्किंग स्थल है। परंतु ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र के आसपास पार्किंग सुविधा नहीं होने से लोग अपने वाहनों को ढालपुर की सड़कों के दोनों किनारों में खड़ा करने के लिए मजबूर हैं। जिसके कारण यहां यातायात को सुचारू रखने के साथ राहगीरों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहर के लोगों को 1.87 करोड़ की लागत से बन रही दो मंजिला आधुनिक पार्किंग का बेसब्री से इंतजार है।
शहरवासी लाल सिंह, दुनी चंद, संजय कुमार, राकेश लाल, शेर सिंह, संतोष शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, अमर ठाकुर, चंद्र सिंह, मनोज गौतम, जोगिंद्र सिंह, महेंद्र सिंह तथा नंद लाल शर्मा ने कहा कि कलाकेंद्र बन रही पार्किंग से शहर के लोगों के साथ पर्यटकों और बाहर से आने वाले लोगों को अपने वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। पार्किंग से शहर की सड़कों के किनारे खड़े होने वाले वाहनों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

इधर, लोक निर्माण कुल्लू के अधिशाषी अभियंता जितेंद्र गुप्ता तथा सहायक अभियंता केके शर्मा के अनुसार पार्किंग का निर्माण कार्य रात दिन चला हुआ है। और 15 सितंबर से पहले पार्किंग का पहला चरण पूरा हो जाएगा।

यहां बेतरतीब खड़े रहते हैं वाहन
जिला मुख्यालय ढालपुर में जिला अस्पताल के बाहर से जाने वाली सड़क से लेकर उपायुक्त कार्यालय, कोर्ट परिसर के बाहर, एसपी कार्यालय के बाहर, कलाकेंद्र के सामने, बीडीओ कार्यालय के बाहर तथा जिला परिषद कार्यालय के बाहर से जाने वाली सड़कों पर बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ा किया जाता है और ऐसे में यहां पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। हालांकि पुलिस चालान भी करती है, लेकिन पार्किंग सुविधा के अभाव में जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें