फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बीपीएल परिवार में शामिल होने के लिए 10,131 ने किया आवेदन

Fri, 23 May 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे अधिक आनी में 2268, कुल्लू खंड में सबसे कम 1175 परिवार
विज्ञापन

नई गाइडलाइन के तहत जिला की 235 पंचायतों में मांगें गए थे आवेदन
अब तीन सदस्यीय सत्यापन कमेटी करेगी बीपीएल परिवारों का चयन
बलदेव राज
कुल्लू। बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए आवेदन करने करने की समय सीमा अब पूरी हो चुकी है। जिले में बीपीएल परिवारों में शामिल होने के लिए 10,131 आवेदन आए हैं।
विकास खंड आनी में सबसे ज्यादा अधिक मिले हैं। कुल्लू ब्लॉक में सबसे कम आवेदन आए हैं। जिले की 235 पंचायतों में लोगों से आवेदन मांगे थे। बीते माह 30 अप्रैल के बाद तिथि को 17 मई तक बढ़ाया था। आवेदन करने के लिए पात्र लोगों को अतिरिक्त समय मिला। बीपीएल में चयन के लिए तीन सदस्यीय सत्यापन समिति की भूमिका अहम रहेगी। समिति में पंचायत सचिव, पटवारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी उपमंडल अधिकारी (ना०) ने तीन सदस्यीय सत्यापन समिति का गठन किया है। सत्यापन समिति की ओर से तैयार सूचियों को 25 जून तक सार्वजनिक जांच के लिए पंचायत के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया जाएगा। जुलाई में ग्राम सभा में मामले पर पारदर्शी रूप से चर्चा होगी। बीपीएल सूची में चयन की प्रक्रिया 15 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए जिले की 235 पंचायतों से आवेदन मिले हैं। सत्यापन समिति की ओर से तैयार सूचियों को सार्वजनिक जांच के लिए पंचायत के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया जाएगा। - डॉ जयवंती ठाकुर, परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण
विज्ञापन


किस विकास खंड के कितने आए आवेदन
नग्गर 1187

कुल्लू 1175
बंजार 1489
भुंतर 1753

आनी 2268
निरमंड 2259



परिवार के मुखिया से लिया गया है शपथ पत्र
पंचायत की ओर से बीपीएल में शामिल होने वाले परिवार की मुखिया से शपथ पत्र लिया गया है। साथ ही बीपीएल में चयन और शामिल होने के लिए मानदंड भी तय किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें