कुल्लू में पक्षियो के आवास के लिए प्रदूषण नियंत्रण वोर्ड ने लगाए घोंसले।-संवाद
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मनाया राष्ट्रीय पक्षी दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की (एचपीएसपीसीबी) कुल्लू शाखा ने राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया। बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पक्षियों के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए कुल्लू और भुंतर शहर के बीच विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक घोंसले पक्षियों के लिए स्थापित किए।
यह कार्यक्रम डीएस ड्रिंक्स बेवरेजेज के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शमशी में एक उद्घाटन समारोह से हुई। शमशी में अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने घोंसलों का पहला सेट रखा।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील शर्मा ने कहा कि जैव विविधता संरक्षण हम सब का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत शमशी, लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह मौहल, नेचर पार्क मौहाल और कुल्लू में वन्यजीव वनमंडलाधिकारी कार्यालय सहित प्रमुख स्थानों पर 100 घोंसले वितरित और स्थापित किए गए। कहा कि क्षेत्र में पक्षियों को आवास मिले। इसके लिए घोंसलों को रणनीतिक रूप से प्राकृतिक आवासों में रखा गया है।