फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में 26 और लाहौल में 15 सड़कों से हटाई बर्फ की चादर

Sat, 04 Jan 2025 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों के खुलने से मिली राहत
विज्ञापन

सोलंगनाला से अटल टनल तक हटाई बर्फ, ब्लैक आई बनी मुसीबत

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दो दिन से कुल्लू और लाहौल में मौसम खराब चल रहा है। शनिवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। रोहतांग दर्रा के साथ लाहौल की पहाड़ियों में रुक-रुक बर्फ के फाहे गिरते रहे। इस कारण कुल्लू के ऊंचे इलाकों के साथ लाहौल घाटी में दिनभर शीतलहर चलती रही।
कड़ाके की ठंड से लोग घरों में दुबके रहे। कुल्लू में दो हाईवे के साथ बाकी सभी 26 सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर, लाहौल में भी लोक निर्माण विभाग माइनस तापमान में भी बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर कर रहा है। 134 सड़कों में से 15 को बहाल कर दिया है। अभी भी 119 संपर्क मार्ग बर्फ से लकदक हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से बहाल की गईं सड़कों से कुल्लू और लाहौल के हजारों लोगों को सुविधा मिली है। हालांकि, सीमा सड़क संगठन ने सोलंगनाला से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पेार्टल तक सड़क से बर्फ हटा दी है, मगर ब्लैक आइस जमने से मार्ग वाहनों के लिए बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक आइस जमने के कारण वाहन फिसलने का खतरा रहता है। जिला पुलिस भी सैलानियों और आम लोगों को टनल होकर मात्र चेन लगाए वाहनों में सफर करने की हिदायत दे रही है। सोलंगनाला से आगे दूसरे वाहनों को न भेजने के लिए सोलंगनाला में मनाली पुलिस ने बैरियर लगाया है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि कुल्लू के दोनों हाईवे पर ब्लैक आइस जमने से फिसलन का खतरा है। ऐसे में सैलानी व आम लोगों किसी तरह का जोखिम न लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें