फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में 10 सड़कें बंद, तीन ट्रांसफार्मर ठप होने से छाया अंधेरा

Mon, 21 Apr 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के सिस्सू के समीप हो रही ताजा बर्फबारी।-वीडीओग्रैब
विज्ञापन
जिले में पांच दिन से बारिश का दौर जारी, तापमान गिरने से बढ़ीं लोगों की दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। निचले इलाकों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। शाम के समय कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले में पांच दिन से बारिश हो रही है। अब इसका प्रभाव लोगों के जनजीवन पर पड़ने लगा है। घाटी के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। यह सेब की सेटिंग के लिए उपयुक्त नहीं है। ठंड पड़ने से सेब के पौधों में सेटिंग नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

इधर, पिछले दिनों हुई बारिश के चलते बंद पड़ीं सड़कों को बहाल करने का कार्य जारी है। जिले में अभी भी दस सड़कें बंद हैं। कुल्लू ब्लॉक की इन सड़कों में दोहरानाला से बाराहार, पंचाहली से शिलंग, पाहनाला-जनाहल, दोहरानाला-शिलीहार, लाशनी-शंगटाहर, दड़का भुमतीर, दोघरी समाणा, नागूझौड़-थाच माशणा आदि सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं। पिछले दिनों आए अंधड़ से क्षतिग्रस्त बिजली ट्रांसफार्मर भी रिस्टोर करने का कार्य चल रहा है। अभी भी तीन ट्रांसफार्मर बंद हैं। इनमें एक मनाली डिविजन के हिमरी, थलौट डिविजन के शांघड, गुशैणी क्षेत्र के ट्रांसफार्मर बंद हैं।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को कुल्लू के साथ साथ मनाली और आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई और लोगों को अपने कामकाज से वापिस घर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कारण बारिश से लोग जगह जगह शरण लेते हुए भी नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें