कुल्लू। पुलिस थाना भुंतर की टीम ने बजौरा में मंडी-कुल्लू फोरलेन पर फ्लाईओवर के समीप नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार स्विफ्ट डिजायर टैक्सी (पीबी 01डी-9481) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सवार मलकीत सिंह (30), गुरप्रीत सिंह (25), अभिषेक (32) तथा वीरेंद्र सिंह (20) निवासी जिला अंबाला (हरियाणा) के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद