फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर भवन निर्माण को आवंटित की जाए 10 बिस्वा भूमि : गुलशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पेंशनभोगी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन की अध्यक्षता में उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला। संघ ने पारंपरिक तरीके से डीसी को सम्मानित किया। संघ ने उपायुक्त से जिला मुख्यालय कुल्लू में पेंशनर भवन के निर्माण के लिए 10 बिस्वा भूमि आवंटित करने और पेंशनरों के साथ संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक शीघ्र बुलाने के लिए मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

गुलशन ने बताया कि संघ लंबे अरसे से जिला मुख्यालय कुल्लू में पेंशनरों की सुविधा के लिए पेंशनर भवन के निर्माण की जिला प्रशासन से मांग करता रहा है। दो साल बीत जाने के बाद भी यह मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है। राजस्व विभाग के उदासीन रवैये से जिले के सैकड़ों पेंशनरों में रोष है। उन्होंने बताया कि ढालपुर में स्थित क्षेत्रीय अस्पताल पांच जिलों का केंद्रबिंदु है। यहां शिमला जिले के रामपुर, कुल्लू के बाह्य सराज, आनी, निरमंड, बंजार, सैंज, मनाली, मंडी जिले के सराज क्षेत्र, स्नोर वैली, लाहौल-स्पीति व पांगी जैसे अति दुर्गम क्षेत्रों से लोग पहुंचते हैं। पेंशनरों को अपनी समस्याओं के सिलसिले में उपयुक्त जगह न होने के कारण मंदिरों, महिला मंडलों और सराय भवनों में बैठक करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
उपायुक्त ने पेंशनभोगी संघ को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष खुशहाल चंद नेगी, एसपी सागर, सुरेश कुमार शर्मा, महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतपूर्णा शर्मा, दयाल सिंह ठाकुर, तेज सिंह ठाकुर, नील चंद, शारदा नंद शर्मा, राधा देवी, रूबी जम्वाल, संतोष जम्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें