फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कुल्लू-काजा मार्ग कुंजुम दर्रा होकर बंद, अब अगले साल चलेंगी बसें; जोखिम भरे सफर को देखते हुए फैसला

Sat, 18 Oct 2025 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।

सार

हर वर्ष की तरह इस बार भी स्पीति उपमंडल को वाया कुंजुम दर्रा होकर जोड़ने वाला कुल्लू-काजा मार्ग 15 अक्तूबर के बाद भारी बर्फबारी और ठंड की आशंका के चलते यातायात के लिए असुरक्षित हो गया है। ऐसे में एचआरटीसी ने भी इस मार्ग पर अपनी बस सेवाएं बंद कर दी हैं। 
विज्ञापन
काजा-कुल्लू एचआरटीसी बस रूट। - फोटो : Him Bus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के स्पीति उपमंडल को वाया कुंजुम दर्रा होकर जोड़ने वाला कुल्लू-काजा मार्ग आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी 15 अक्तूबर के बाद भारी बर्फबारी और ठंड की आशंका के चलते मार्ग यातायात के लिए असुरक्षित हो गया है। बर्फबारी के बाद सड़क पर पानी जमने से वाहनों के स्किड होने का खतरा बढ़ गया है, जिसके चलते बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

विज्ञापन


हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने भी इस मार्ग पर अपनी बस सेवाएं बंद कर दी हैं। अब पर्यटक और स्थानीय लोग बर्फ से ढकी वादियों का आनंद केवल गर्मियों के महीनों में ही ले सकेंगे। यह मार्ग आमतौर पर हर साल मई-जून में बहाल होता है और अक्तूबर तक बस सेवाएं सुचारु रहती हैं। गर्मियों में एचआरटीसी की बसों में स्पीति घाटी की यात्रा करना पर्यटकों के लिए रोमांचक अनुभव रहता है।

हालांकि, वाया शिमला और किन्नौर होकर स्पीति घाटी के लिए पूरे साल वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन कुंजुम दर्रे के रास्ते की यात्रा अपने प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच के लिए जानी जाती है। पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया कि सड़कों की स्थिति और मौसम की जानकारी लोगों तक लगातार पहुंचाई जा रही है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले पुलिस और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें