फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur: जानें हिमाचल की राजनीति में एंट्री के सवाल पर क्या बोले अनुराग ठाकुर, नशे की खिलाफ भी की अपील

Fri, 14 Feb 2025 09:23 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हिमाचल की राजनीति में एंट्री के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह हमीरपुर और हिमाचल के हैं। बेशक सांसद हमीरपुर क्षेत्र से हैं, लेकिन जुड़ाव प्रदेशभर से है।
 
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज, परिवार, सरकार और विपक्ष सबको एकजुट होकर नशे के खिलाफ प्रहार करना होगा। नशे के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेश सरकार को विशेष टीमें बनानी चाहिए। केंद्र सरकार देशभर में इसको लेकर कड़ी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


छोटी-छोटी मात्रा में नशा पकड़ने की बजाय सरगना तस्करों को पकड़ना चाहिए। बार-बार नशे के साथ पकड़े गए लोग जमानत पर बाहर आ जाते हैं। इन आरोपियों के नाम नशे की मात्रा कम दिखाई जाती है। इस खेल को खत्म करने के लिए कानून बदलने की जरूरत है। समय आ गया है कि कानून में बदलाव हो। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल में बढ़े रहे सिथेंटिक ड्रग चिट्टे के सवाल पर यह जवाब दिया।

विज्ञापन

उन्होंने हिमाचल में बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए, क्योंकि नशा वर्तमान व भविष्य को खोखला कर देता है। हिमाचल की राजनीति में एंट्री के सवाल पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि वह हमीरपुर और हिमाचल के हैं। बेशक सांसद हमीरपुर क्षेत्र से हैं, लेकिन जुड़ाव प्रदेशभर से है।

बक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी की संसद में पेश रिपोर्ट पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष आखिरकार क्यों बक्फ बोर्ड में पारदर्शिता नहीं चाहता है। पीएम मोदी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि जेपीसी बनाई जाए और इस मसले को हल किया जाए। उन्होंने कहा कि लोकसभा में गृह मंत्री ने स्पष्ट किया है कि किसी भी राजनीतिक दल को लगता है कि इसमें किसी की बात को संलग्न नहीं किया है, तो उसे भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बक्फ की जमीनों का लोगों को दुरुपयोग नहीं करने देंगे और सदुपयोग हो, इसके लिए सरकार काम करेगी।

दिल्ली में मुख्यमंत्री के चुनाव में हो रही देरी पर कहा कि विपक्ष के लोगों को सब्र करने की जरूरत है, क्योंकि अभी तो आठ ही दिन हुए हैं। अभी साठ महीने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बेहतर सरकार चलाकर देंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें