फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर कैलाश यात्रा : खराब मौसम और बारिश के चलते एक दिन दिन का ब्रेक, यहां सुरक्षित ठहराए 260 श्रद्धालु

Fri, 18 Jul 2025 10:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)।

सार

Kinnaur Kailash Yatra : भारी बारिश को देखते हुए शुक्रवार को किन्नौर कैलाश यात्रा एक दिन के लिए रोकी गई। अब शनिवार को यात्रा को सुचारू रूप से चलाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
किन्नौर कैलाश यात्रा एक दिन के लिए स्थगित होने के चलते बेस कैंप गणेश पार्क में ठहरे श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नौर जिले में भगवान शिव के पवित्र स्थान किन्नौर कैलाश यात्रा खराब मौसम और भारी बारिश को देखते हुए शुक्रवार को एक दिन के लिए रोकी गई। यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को प्रशासन द्वारा स्थापित बेस कैंप में सुरक्षित पहुंचाया गया है। अब शनिवार को यात्रा को सुचारू रूप से चलाया जाएगा। यात्रा के दूसरे बेस कैंप मिलिंग खट्टा में 260 श्रद्धालु सुरक्षित ठहराए गए हैं, जबकि यात्रा के पहले बेस कैंप तंगलिंग में करीब 200 श्रद्धालु यात्रा पर जाने के लिए पहुंचे है।

विज्ञापन


गौर हो कि जिला प्रशासन किन्नौर ने शुक्रवार को भारी बारिश और मौसम खराब होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा एक दिन के लिए रोक दी। ऐसे में बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं में मायूसी छा गई। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने बेस कैंप तांगलिंग और गणेश पार्क में यात्रियों को सुरक्षित ठहराया है।

किन्नौर कैलाश यात्रा के नोडल अधिकारी एवं वन विभाग के रेंज अधिकारी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया बीते वीरवार को बेस कैंप तंगलिंग से 260 श्रद्धालु गणेश पार्क (मिलिंग खट्टा) में रात को पहुंचे थे। इन सभी यात्रियों को शुक्रवार सुबह किन्नौर कैलाश यात्रा पर नहीं जाने दिया गया और ये श्रद्धालुओं यह बेस कैंप में रुके हुए हैं। उन्होंने बताया कि गणेश पार्क स्थित बेस कैंप में खाने पीने और ठहरने के उचित इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को किन्नौर कैलाश यात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन 175 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया था, जबकि बेस कैंप तंगलिंग में शुक्रवार को किसी प्रकार का पंजीकरण नहीं हुआ है। गणेश पार्क में पोवारी, तंगलिंग और तलंगपी के ग्रामीणों ने 350 होमस्टे टेंट लगा कर एक रात्रि को हजार श्रद्धालुओं को ठहरने का व्यवस्था की है। पहले बेस कैंप तंगलिंग में 200 श्रद्धालु पहुंचे हैं, जो शनिवार को यात्रा पर रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा कमेटी के सदस्य प्रीतम नेगी ने बताया कि जो श्रद्धालु शुक्रवार को किन्नौर कैलाश यात्रा के लिए पहुंचे थे उन्हें बेस कैंप तंगलिंग में ठहराया गया है। किन्नौर कैलाश यात्रा कर वापस लौटे हरियाणा सोनीपत निवासी संजय, सुनील और गोविंद ने बताया कि पुलिस बल ने उनकी बहुत मदद की है। उनका साथी संजय बीमार हो गया था, जिसे पुलिस जवानों ने सुरक्षित बेस कैंप तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई और उसका बेहतर उपचार भी किया है।

उधर, एसडीएम कल्पा अमित कल्थाइक ने बताया कि बारिश के कारण किन्नौर कैलाश यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। शनिवार को यात्रा पूर्व की भांति सुचारू रूप से चलाई जाएगी। यह यात्रा 30 अगस्त तक चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें