फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मंत्री जगत सिंह नेगी के विरोध के बीच केसी वेणुगोपाल से मिले किन्नाैर जिला अध्यक्ष निगम भंडारी

Wed, 08 Jul 2026 10:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 जिला कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। 
विज्ञापन
केसी वेणुगोपाल से मिले किन्नाैर जिला अध्यक्ष निगम भंडारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच जिला कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी सार्वजनिक रूप से निगम भंडारी को जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर का अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। मुलाकात के दौरान निगम भंडारी ने जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर केसी वेणुगोपाल का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह हृदय से कृतज्ञ हैं और इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। निगम भंडारी ने कहा कि इस अवसर पर उन्हें केसी वेणुगोपाल से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा किन्नौर के सर्वांगीण विकास के लिए बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए लगातार कार्य करेंगे। किन्नौर के विकास से जुड़े विषयों को भी पार्टी मंचों पर मजबूती से उठाया जाएगा।

विज्ञापन

गौरतलब है कि किन्नौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निगम भंडारी की नियुक्ति के बाद से ही मंत्री जगत सिंह नेगी इस फैसले पर अपनी असहमति जता चुके हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस नियुक्ति का विरोध किया है, जिसके बाद जिला कांग्रेस की राजनीति में हलचल बनी हुई है। इसी बीच निगम भंडारी का सीधे कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, मुलाकात के दौरान किसी विवाद या राजनीतिक मतभेद पर आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया। संगठनात्मक मजबूती, पार्टी की विचारधारा के विस्तार और किन्नौर के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की जानकारी दी गई है। राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को किन्नौर कांग्रेस में चल रहे घटनाक्रम के बीच राष्ट्रीय नेतृत्व के समर्थन के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें