फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिला परिषद कर्मचारियों को नहीं मिला फरवरी का वेतन

Tue, 11 Mar 2025 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
एसडीएम नूरपुर को ज्ञापन सौंपते जिला परिषद कर्मचारी। -स्रोत: महासंघ
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। जिला परिषद कर्मचारी महासंघ की नूरपुर इकाई ने सोमवार को एसडीएम गुरसिमर सिंह के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजकर वेतन भुगतान की मांग उठाई। महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि 10 मार्च तक फरवरी माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। हर माह वेतन में देरी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वेतन मिलने की कोई भी तिथि निर्धारित नहीं हैं। उन्होंने सरकार से वेतन भुगतान की तिथि निर्धारित करने और कर्मचारी कोड जारी करने की मांग की, ताकि वेतन समय पर मिल सके। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन ही उनकी आय का एकमात्र स्रोत है, जिससे परिवार का पालन-पोषण, बच्चों की फीस, राशन, बिजली बिल और बैंक की किश्तें चुकानी पड़ती हैं।
समय पर बैंक की किस्त न चुकाने पर उन्हें जुर्माना भरना पड़ता है। महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि वेतन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे विभागीय कार्यों और रिपोर्टों का बहिष्कार करेंगे। इससे विभागीय कामकाज प्रभावित होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें