फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बड़ाई में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 08 Aug 2026 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र की बड़ाई पंचायत में बीमारी से परेशान एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान सोनू कुमार निवासी बड़ाई के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि ग्राम पंचायत सुनेहड़ के उपप्रधान कमल कुमार ने शुक्रवार को थाने में सूचना दी कि बड़ाई गांव में एक युवक फंदे पर लटका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सोनू कुमार को कमरे में फंदे पर लटका हुआ पाया, जिसे नीचे उतारकर जांच की गई।

पुलिस ने मौके पर मौजूद मृतक के पिता चांद कुमार और पत्नी काजल के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि सोनू कुमार पिछले दो-तीन वर्षों से लगातार बीमार चल रहा था। परिजनों ने इस घटना को लेकर किसी भी प्रकार का संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कीटनाशक पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
धर्मशाला। नगरोटा बगवां में एक युवक द्वारा गलती से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नगरोटा बगवां में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि सीएचसी नगरोटा बगवां से अस्पताल में जहर खाने का मामला आने की सूचना पुलिस को मिली थी। उपचाराधीन युवक की पहचान सौरभ निवासी नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। पुलिस जांच के दौरान युवक की माता और चाचा ने बताया कि सौरभ मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है। घर में अकेले रहने के दौरान उसने अपनी दवा समझकर गलती से कीड़े-मकोड़े मारने वाली दवा पी ली। तबीयत खराब होने पर युवक ने स्वयं फोन करके मां को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने फिलहाल युवक को बयान देने के लिए अस्वस्थ बताया है। पुलिस ने रक्त नमूने व संबंधित दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं और स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद आगे की बयान प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें