फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोह आपदा : राहत शिविर खाली, किराये के कमरों में हुए शिफ्ट 25 पीड़ित परिवार

Sat, 08 Aug 2026 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। शाहपुर के बोह घाटी में 21 जुलाई को आई आपदा से प्रभावित परिवारों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोह में बनाए गए राहत शिविर को खाली कर दिया है। क्षेत्र के करीब 25 प्रभावित परिवार अब किराये के कमरों में शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि राहत शिविर बंद होने और प्रशासनिक राहत कार्य रुकने से प्रभावितों की समस्याएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

किराये के मकानों में रहने के बावजूद इन परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या नए एलपीजी गैस कनेक्शन न मिलना है, जिससे भोजन पकाने में भारी दिक्कत आ रही है। गढ़गून निवासी अंग्रेज ने बताया कि जिन परिवारों के पास पहले से कनेक्शन थे, उन्हें तो सिलिंडर मिल गए हैं, लेकिन पुराने कनेक्शन न होने वाले 5 से 6 परिवारों को नए सिलिंडर नहीं मिल पाए हैं।
ऐसे में उन्हें दूसरों के साथ मिलकर गुजारा करना पड़ रहा है। हालांकि, किराए के कमरों में शिफ्ट हुए परिवारों को सरकार की ओर से प्रति माह पांच हजार रुपये किराए के रूप में दिए जाएंगे। उधर, एसडीएम शाहपुुर डॉ. गणेश ठाकुर ने कहा कि लोगों की मांग के अनुसार राहत कार्य किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए कनेक्शन न मिलने की वजह से कुछ लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पाए हैं, जिसके लिए एजेंसी को सरकार से बात करने को कहा गया है। प्रभावितों के पहचान पत्र, बैंक खाते और राजस्व दस्तावेज ले लिए गए हैं। एक सप्ताह में बोर्ड प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे और विभागीय अधिसूचना के बाद किराए की राशि जारी कर दी जाएगी।

कई लोगों के पास गैस कनेक्शन न होने की बात ध्यान में आई है। संबंधित गैस एजेंसी को मामले की जानकारी दे दी गई है। जिन लोगों के पास कनेक्शन नहीं हैं, उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पांच किलो का छोटा एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। - पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें