कांगड़ा। कांगड़ा का फोर्टिस अस्पताल प्रदेश का पहला अस्पताल बन गया है, जहां 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों को कोवैक्सीन और कोविशील्ड का टीका लग सकेगा। यहां इन वैक्सीन की बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। वैक्सीन लगाने वालों को कोविशील्ड 850 और कोवैक्सीन 1250 रुपये में मिलेगी।
वीरवार को पहला स्लॉट भी खोला गया। अस्पताल के डायरेक्टर अमन सोलोमन ने बताया कि वीरवार को 3 बजे से 4 बजे तक वैक्सीन की बुकिंग शुरू हुई। स्लॉट बुकिंग करवाने वाले व्यक्तियों को शुक्रवार को वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है और सरकारी पोर्टल के माध्यम से ही इसकी रजिस्ट्रेशन की जा रही है। शुक्रवार को उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति की अध्यक्षता में वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम शुरू होगा।