फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कड़ोआ से युवक और थेरू से महिला लापता, बंधक बनाने की आशंका

Sat, 18 Jul 2026 08:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। मोइन और डाडासीबा थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग गुमशुदगी के मामलों में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 127 के तहत प्राथमिकी दर्ज की हैं। दोनों ही मामलों में परिजनों ने लापता लोगों को अज्ञात द्वारा गलत तरीके से बंधक बनाकर या छिपाकर रखने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस थाना मोइन में ग्राम कुंडली (कड़ोआ) निवासी बिशन दास ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि उनका 30 वर्षीय बेटा नरेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता है। पिता ने अंदेशा जताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे को बंधक बना रखा है। पुलिस ने इस शिकायत पर बीएनएस की धारा 127(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
बिना बताए घर से निकली महिला का सुराग नहीं
दूसरे मामले में पुलिस थाना डाडासीबा के तहत ग्राम थेरू (जंबल) निवासी हरबंस ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ममता 12 जुलाई को बिना किसी को बताए घर से चली गई थीं। तब से उनका कोई सुराग नहीं लगा है। पति ने संदेह जताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें छिपाकर रखा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीएनएस की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

उधर, एएसपी देहरा नवदीप सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम आवश्यक साक्ष्य जुटा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें