फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: युवा दिवस के उपलक्ष्य में कांगड़ा में शुरू होगा यूथ कैंपेन

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा दिवस के उपलक्ष्य में कांगड़ा में शुरू होगा यूथ कैंपेन
विज्ञापन

रेड रिबन क्लब की ओर से किया जाएगा गतिविधियों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग जिला कांगड़ा में यूथ कैंपेन का शुभारंभ करेगा। 12 अगस्त से विभिन्न कॉलेजों के रेड रिबन क्लबों की ओर से इसका शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को एचआईवी-एड्स से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह अभियान 12 अक्तूबर तक चलेगा।
इसमें एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवियों को भी शामिल किया जाएगा। 20 और 22 अगस्त को टेक्निकल संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 अगस्त को बिना रेड रिबन वाले कॉलेज और संस्थानों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 25 अगस्त को जिले के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में कार्यक्रम होंगे। 28 और 30 अगस्त को माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवियों को शामिल किया जाएगा। 12 अगस्त से 12 अक्तूबर तक देहरा कॉलेज, शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन घुरकड़ी, आर्या कॉलेज नूरपुर, बैजनाथ कॉलेज, जयसिंहपुर कॉलेज और डाडासीबा कॉलेज में रेड रिबन क्लब के सदस्यों की ओर से फ्लैश मॉब के माध्यम से बच्चों और अन्य लोगों को एचआईवी के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

कैंपेन के दौरान एचआईवी फ्री हिमाचल की शपथ, साइकिल रैली, रील मेकिंग प्रतियोगिता आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा एचआईवी पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से विभिन्न सेशन भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं, रेड रिबन क्लब की ओर से गोद लिए गांव में भी जागरूकता कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

- जिला कांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 अगस्त से 12 अक्तूबर तक एचआईवी के प्रति जागरूकता के लिए यूथ कैंपेन शुरू किया जाएगा। कार्यक्रमों के लिए विभाग की ओर से बजट अलॉट कर दिया है। - डॉ. राजेश सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी कांगड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें