फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर में 3380 नकली नोटों सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर पुलिस ने पंजाब निवासी युवक से हजारों रुपये के नकली नोट पकड़े हैं। पुलिस ने आरोपी युवक से 3380 रुपये की जाली करेंसी बरामद की है। युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब के पठानकोट जिला के पंगोली निवासी राजेश कुमार ने इन नकली नोटों से नूरपुर के साथ लगते राजा का तालाब में खरीदारी की और वहां से अपनी गाड़ी में फरार हो गया। दुकानदारों को जब अहसास हुआ कि युवक ने उन्हें नकली नोट थमा दिए हैं तो उसी समय उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया।
सूचना मिलते ही जसूर ट्रैफिक पुलिस कर्मी नरेश कुमार और सुनील कुमार ने नाका लगाकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक को नूरपुर थाना ले जाकर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 3380 रुपये के नकली नोट बरामद हुए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को नकली नोटों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि उसे ये नोट कहां से मिले, साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं है। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें