पालमपुर। नगर निगम पालमपुर के वार्ड-2 में पुलिस ने एक घर में दबिश देकर युवक को 5.89 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी युवक से मौके पर 13,100 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के घर में दबिश दी थी।
आरोपी शुभकर्ण (30) के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। आरोपी पहले भी चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है और जेल से छूटने के बाद वह फिर नशे के कारोबार में शामिल हो गया।
पुलिस थाना पालमपुर के प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी चिट्टा को कहां से लाता था और उसके साथ और कौन-कौन जुड़ा हुआ है।