फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: महिला सह कर्मी को परेशान के आरोप में टी मेट निलंबित

Fri, 24 Jan 2025 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। बिजली बोर्ड पालमपुर में सह कर्मी महिला को परेशान करने के मामले बिजली बोर्ड में टीम मेट को निलंबित कर दिया है। आरोपी कर्मी को अब मौजूदा मंडल से हटाकर दूसरे मंडल में अटैच किया है। चार दिन पहले महिला ने पुलिस थाना पालमपुर और बिजली बोर्ड के उच्चाधिकारियों से टी मेट की शिकायत की थी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू की थी, जबकि बिजली बोर्ड की एक चार सदस्यीय टीम ने भी इसकी जांच कर अपनी रिपोर्ट दो दिन के अंदर बिजली बोर्ड के उच्चाधिकारियों को सौंप दी थी। इस पर अब बिजली बोर्ड ने कर्मी को निलंबित कर उसे मंडल एक पालमपुर से जोड़ दिया है।
शिकायत में महिला का कहना था कि पिछले कुछ समय से बिजली बोर्ड में टी मेट के पद पर लगा व्यक्ति उसको परेशान कर रहा है। 20 जनवरी को वह अपने कार्यालय आ रही थी तो आरोपी उसका रास्ता रोक कर खड़ा हो गया और परेशान करने लगा। इससे उसे कार्यालय में आने में भी बहुत दिक्कत हुई। महिला का कहना है कि आरोपी नशे में रहता है और वह उसके साथ कुछ भी कर सकता है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, बिजली बोर्ड पालमपुर के अधिशाषी अभियंता अकुंर शर्मा ने कहा कि बिजली बोर्ड ने आरोपी कर्मी को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें