फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: युवक पर अश्लील वीडियो बनाने और शेयर करने का आरोप

Wed, 20 May 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहरे (हमीरपुर)। मंडी जिला की एक युवती ने हिमाचल पुलिस के अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम (सीसीटीएनएस) के माध्यम से हमीरपुर जिला के एक युवक पर अश्लील वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर रिश्तेदारों के साथ शेयर करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। युवती के अनुसार आरोपी की बहन ने अपने कार्यस्थल पर भी उक्त वीडियो लोगों को दिखाई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती का कहना है कि युवक ने इस वीडियो को अन्य लोगों को भी दिखाया है। पीड़िता का आरोप है कि इस कृत्य से वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। युवती ने युवक पर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करवाया है। आरोपित पक्ष की ओर से पहले दर्ज दुष्कर्म मामले को वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस गंभीर मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें