फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तीसरी मंजिल से गिरे युवक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत पुलिस चौकी लगड़ू के तहत एक युवक की तेलंगाना में काम के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सतीश कुमार (24) पुत्र मदन लाल, निवासी मडली बग्गी तेलंगाना में निर्माण कंपनी के कार्यरत था। कुछ दिन पहले निर्माणधीन इमारत पर कार्य करते हुए वह तीसरी मंजिल से गिर गया था। उसके बाद उसका प्राथमिक उपचार उसी राज्य में चल रहा था।
विज्ञापन


शनिवार व्यक्ति को घर लाया जा रहा था तो रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिस कारण उसे टांडा मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा था कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। टांडा अस्पताल में डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। टांडा से पुलिस थाना खुंडियां की चौकी लगडू को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने रविवार को टांडा पहुंच कर परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम टांडा अस्पताल में होगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी खुंडियां रंजीत परमार ने की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें