फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चढ़ियार अस्पताल में ओपीडी की पर्ची बनाने के देने होंगे 10 रुपये

Tue, 07 Apr 2026 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चढि़यार अस्पताल में कंप्यूटरीकृत लैब का उद्घाटन करते किशोरी लाल। पीआरओ
विज्ञापन
चढ़ियार (कांगडा़)। सिविल अस्पताल चढ़ियार में रोगी कल्याण समिति की बैठक सोमवार को बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब अस्पताल की ओपीडी में मरीज को पर्ची बनाने के लिए 10 रुपये देने होंगे और पर्ची की वैधता 15 दिन तक रहेगी। इसके अलावा ईसीजी के लिए 50 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


इस दौरान अस्पताल के एसएमओ डॉ. मितुल राणा ने वर्ष 2026-27 का लेखा-जोखा पेश किया। अस्पताल में 2026-27 के लिए रोगी कल्याण समिति के अंतर्गत 11 लाख 10 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने कहा कि सिविल अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने नई एक्सरे मशीन का भी उद्घाटन किया।
विधायक ने कहा कि जल्द ही अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी के लिए रेजिडेंस भवन बनाने का काम शुरू किया जाएगा। विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मिले और जनता की समस्याओं को भी सुना। बैठक में एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम, बीएमओ महाकाल दिलावर दियोल और अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें