परागपुर (कांगड़ा)। पंचायत नलसुहा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
शिविर में टीबी की जांच के लिए डिजिटल एक्सरे मशीन से 68 लाभार्थियों के एक्सरे करवाए गए। इसमें विशेष रूप से 60 साल से ऊपर की कमजोर आबादी, छाती में दर्द, हार्ट पेशेंट, बलगम वाली खांसी के मरीज, टीबी रोगी के संपर्क में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई।
बीएमओ डाडासीबा डॉ. सतीश कुमार की देखरेख में आयोजित इस शिविर में टांडा मेडिकल कॉलेज के सुपरवाइजर अजय शर्मा, फीमेल सुपरवाइजर आशा शर्मा, स्वास्थ्य कर्मचारी शशि बाला, रजनीश, आशा वर्कर बबीता और संतोष कुमारी ने भाग लिया।