फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे पंजाब के चिट्टा तस्कर

Sat, 25 Jan 2025 07:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप...
विज्ञापन

आरोपियों की संपत्ति की भी जांच करेगी कांगड़ा पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में शुक्रवार को गिरफ्तार किए पंजाब के चिट्टा तस्करों को न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। कांगड़ा पुलिस ने चिट्टा तस्करों की संपत्तियों की जांच भी आरंभ कर दी है। आरोपी धर्मशाला और कांगड़ा के क्षेत्रों में चिट्टा की तस्करी करते थे। तस्करों के 22 जनवरी को पकड़े तीन साथियों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के आरोपियों को धरपकड़ को पुलिस ने जाल बिछाया था। इसके चलते पुलिस ने शुक्रवार को खनियारा में मनिंद्र उर्फ लंगड़ा राम निवासी वमनीपाल डाकघर पाट्टी जिला तरनतारन और उसके ड्राइवर राकेश कुमार निवासी मकान नंबर बी11/533 गांधी कैंप जालंधर को 54 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था।
जानकारी के अनुसार आरोपी मनिंद्र दिव्यांग है और वह अपने ड्राइवर के साथ ही धर्मशाला और कांगड़ा क्षेत्र में चिट्टा की तस्करी करता है। शुक्रवार को भी आरोपी चिट्टा की तस्करी करने के साथ ही पहले भेजी गई चिट्टा की खेप की राशि लेने पहुंचा था। आरोपियों के धर्मशाला पहुंचने का खुलासा 22 जनवरी को अपर सकोह में गिरफ्तार शशांक बिष्ट निवासी 66 पीपीसीएल कॉलोनी उदय विहार राधा स्वामी सत्संग के पास आईएसबीटी देहरादून उत्तराखंड, आयुष सोनी निवासी वार्ड-पांच खजांची मोहल्ला और शेवतांग साही उर्फ शिनू निवासी चीलगाड़ी ने पूछताछ के दौरान किया था। पंजाब के दोनों तस्करों को चिट्टा के साथ शुक्रवार को खनियारा में गिरफ्तार किया। पंजाब के चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उनके संपर्क में धर्मशाला और कांगड़ा क्षेत्रों में अन्य साथियों के संपर्काें को भी खंगाल रही है। ऐसे में चिट्टा तस्करी में आरोपियों से जुड़े लोगों पर भी पुलिस नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि गिरफ्तार पंजाब के दोनों चिट्टा तस्करों को न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले में आरोपियों के मोबाइल फोन को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें