गगल (कागड़ा)। ग्राम पंचायत ईच्छी में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईच्छी में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में आए डॉ. अतुल चौधरी ने बताया कि शिविर में 120 लोगों की पोर्टबल एक्स-रे मशीन से क्षय रोग की जांच की।
शिविर में टीबी के लक्षण, बचाव, उपचार और समय पर जांच की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही टीबी के लक्षण जैसे लगातार खांसी, वजन घटना, रात में पसीना आना आदि के बारे में बताया गया। लोगों को जागरूक किया गया कि टीबी पूरी तरह से इलाज योग्य है, बशर्ते सही समय पर इलाज शुरू हो।