फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा अस्पताल में एक माह से नहीं हो रहे एक्सरे

Sun, 27 Jul 2025 06:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
एक्सरे मशीन खराब हाेने के चलते खाली पड़ा एक्सरे कक्ष। स्त्राेत-संवाद।
विज्ञापन
कांगड़ा। नागरिक अस्पताल कांगड़ा में लगभग एक माह से एक्सरे मशीन खराब है। अस्पताल में एक्सरे न हाेने से मरीजाें काे निजी अस्पतालाें और लैबाें में जाकर महंगी फीस चुकानी पड़ रही है। लाखाें रुपये से स्थापित एक्सरे मशीन खराब होने के बाद न ताे स्वस्थ्य विभाग और न ही प्रदेश सरकार ध्यान दे रही है। कांगड़ा अस्पताल में एक्सरे मशीन काे बनाने के लिए चंडीगढ़ से इंजीनियर आया था और उसने मशीन के एक पार्ट के खराब हाेने की बात कही जिसे कंपनी में पहुंचाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने इस पार्ट काे कंपनी में पहुंचा दिया और कंपनी काे पेमेंट भी कर दी है। अब मशीन के पार्ट काे ठीक हाेने में कितना समय लगता है, यह कंपनी पर निर्भर करता है। अस्पताल में आए मरीज रजनीश कुमार, रमेश, दुनी चंद, ओमप्रकाश और हरजीत का कहना है कि अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन खराब हाेने के कारण मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों और लैबाें का रुख करना पड़ रहा है। जहां समय के साथ-साथ पैसे की भी बर्बाद ही हाे रही है। उन्हाेंने स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार से मशीन को ठीक करने की गुहार लगाई है।


नागरिक अस्पताल कांगड़ा में एक्सरे मशीन का एक बड़ा पार्ट खराब है। खराब पार्ट को ठीक करने के लिए चंडीगढ़ स्थित एक कपंनी के पास भेजा है। इसकी रिपेयर की पेमेंट भी कंपनी काे कर दी गई है। जल्द ही एक्सरे मशीन का पार्ट ठीक हाेकर अस्पताल पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. विक्रम कटाेच, खंड चिकित्सा अधिकारी, तियारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें