कांगड़ा। नागरिक अस्पताल कांगड़ा में करीब एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब है। इसके चलते अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों काे दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते लाेगाें काे निजी अस्पतालाें में महंगे दामाें पर एक्स-रे करवाने पड़ रहे हैं। कांगड़ा अस्पताल में रोजाना सैकड़ाें लाेग अपनी बीमारियों के इलाज के लिए आते हैं। हड्डी, सिर और छाती से संबंधित बीमारियों पर चिकित्सक एक्सरे करवाने की सलाह देते हैं, लेकिन अस्पताल में एक्सरे की सुविधा ही नहीं मिल रही है।
अस्पताल में वर्ष 2013 में एक्सरे मशीन लगाई थी और आज तक इसी मशीन से काम लिया जा रहा है। मशीन पुरानी हाेने के चलते बार-बार खराब हो रही है। उधर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा ने कहा कि पिछले लगभग एक सप्ताह से कांगड़ा अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब है। उच्चाधिकारियाें के साथ संबंधित कंपनी काे लिखित में भेजा गया है, लेकिन अभी तक वहां से काेई जवाब नहीं आया है। हमारी काेशिश है कि जल्द मशीन काे ठीक करवा कर एक्सरे शुरू किए जाएं। वहीं, बीएमओ कांगड़ा डॉ. विक्राम कटाेच ने कहा कि जल्द ही नई मशीन लगवाने के लिए प्रदेश सरकार और लिखा जाएगा, ताकि लाेगाें काेई दिक्कत न हाे। संवाद