फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पशु रोग निदान तकनीक पर कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के डॉ. जीसी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हुई। इसका आयोजन ऊर्जा, पर्यावरण एवं जलवायु कार्रवाई विभाग (डीईईसीए), एग्रीकल्चर विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से संक्रामक रोगों के क्षेत्रीय निदान के लिए एलएएमपी तकनीक के अनुप्रयोग विषय पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कुलपति डॉ. एके पांडा ने ऑस्ट्रेलिया से आए विशेषज्ञ प्रतिनिधियों का स्वागत किया। डॉ. पांडा ने दोनों संस्थानों को पारस्परिक वैज्ञानिक हित के अन्य क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग के अवसर तलाशने के लिए भी प्रोत्साहित किया। विभागाध्यक्ष और कार्यशाला के समन्वयक डॉ. राजेश चाहौता ने बताया कि कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक डॉ. जेनिन मुलर और डॉ. केट रोवे के व्यावहारिक सत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें