फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी अधिकारों से वंचित रखे जा रहे कामगार : राकेश

Thu, 19 Nov 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश निर्माण कामगार संघ के राज्य अध्यक्ष राकेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश का श्रम विभाग मजदूरों के हितों पर कुठाराघात कर रहा है। उन्हें कानूनी अधिकारों व योजनाओं से वंचित किया जा रहा है। प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि अधिकारी मजदूर विरोधी अधिसूचनाएं जारी कर रहे हैं जिससे प्रदेश के पांच लाख पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के अधिकार खत्म हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पालमपुर, देहरा और धर्मशाला श्रम कार्यालयों से पास होकर हमीरपुर स्थित कल्याण बोर्ड के मुख्य कार्यालय भेजे गए श्रमिकों के पांच वर्ष पुराने करीब 800 आवेदन धूल फांक रहे हैं। दिवाली पर जिले के 63 श्रमिकों के क्लेम पास करने की घोषणा हुई थी लेकिन सहायता राशि अभी तक खातों में नहीं पहुंची है। यूनियन ने श्रम मंत्री से रुख स्पष्ट करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर संघ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें