फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिलाई-बुनाई से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

Tue, 18 Nov 2025 09:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
आईटीआई जवाली में प्रशिक्षण लेतीं महिलाएं। -स्रोत : आईटीआई
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) के सहयोग से जवाली क्षेत्र की 19 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई एवं बुनाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण संवर्धन परियोजना के सेवा क्षेत्र घटक के तहत आईटीआई जवाली में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सक्षम बनाकर उनके लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करना है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को व्यावहारिक और सैद्धांतिक दोनों तरह का ज्ञान दिया जा रहा है। संस्थान की ओर से आवश्यक कच्चा सामान और प्रशिक्षण शुल्क भी वहन किया जा रहा है। तीन महीने का प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रतिभागियों को आईटीआई से प्रमाण पत्र भी मिलेगा, जिससे उन्हें स्वरोजगार शुरू करने में सुविधा होगी।
यह प्रशिक्षण बनोली, मनभरी, ढन, चौबुआन और ठंगर पंचायतों की महिलाओं को लाभान्वित कर रहा है। प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं स्वयं सहायता समूह भी बना सकेंगी, जिससे अन्य महिलाओं को भी रोजगार मिलने का मार्ग खुलेगा। जाइका फेज-2 के खंड प्रोजेक्ट मैनेजर लक्षित चौधरी ने बताया कि यह पहल जापान से प्राप्त आधिकारिक विकास सहायता के तहत संचालित हो रही है। प्रशिक्षण पूरा करने पर महिलाओं को मशीनरी भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमें 90 प्रतिशत सब्सिडी सरकार और 10 प्रतिशत योगदान महिलाओं का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें